{"_id":"612149008ebc3e79ba40e506","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2245188167","type":"story","status":"publish","title_hn":"औलेढ़ा प्रकरण : गांव में मुनादी... अवैध शराब की दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औलेढ़ा प्रकरण : गांव में मुनादी... अवैध शराब की दें सूचना
विज्ञापन
गुलावठी के ग्राम औलेढ़ा में मुनादी करते हुए पुलिस।
- फोटो : BULANDSHAHR
औलेढ़ा प्रकरण : गांव में मुनादी... अवैध शराब की दें सूचना
गुलावठी। औलेढ़ा में शराब पीने से चार दिन में हुई तीन लोगों की मौत के मामले में थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांव औलेढ़ा व अन्य गांवों में मुनादी कराकर लोगों को अवैध शराब बनाने वालों व बेचने वालों की सूचना देने की अपील की और लोगों के जागरूक किया। डीएम व एसएसपी ने भी गांव पहुंचकर पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि अवैध शराब पीने से हरेंद्र राज (35) पुत्र चरन सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जबकि मुकेश (51) पुत्र जय सिंह तथा हरवीर (35) पुत्र बलवीर सिंह की 16 अगस्त की रात में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक हरवीर के भाई जगवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में हरेंद्र राज और हरवीर की मौत का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों ने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी मौत हुई।
जहरीली शराब की पुष्टि नहीं
कोतवाली निरीक्षक जेके सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई जा रही है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि जिस शराब का सेवन किया गया था वह जहरीली नहीं थी।
विज्ञापन
मंदिरों व मस्जिदों से कराया एनाउंस
औलेढ़ा में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद एसएसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने गुलावठी के गांवों में मुनादी कराई है। पुलिस गांव-गांव जा रही है। मंदिरों एवं मस्जिदों से मुनादी कराई जा रही है कि अवैध शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। तस्करी कर लाई जा रही शराब का सेवन न करें।
दबिश के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
पुलिस अवैध शराब बेचने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। औलेढ़ा निवासी एक युवक पड़ोस के गांव में शराब ठेके की कैंटीन पर काम करता था। युवक ठेके से शराब लाकर गांव औलेढ़ा में बेचता था।
आठ माह में शराब ले चुकी 12 की जान
बुलंदशहर जनपद में शराब के सेवन से पिछले आठ माह में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। गत आठ जनवरी 2021 को सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जीतगढ़ी में शराब से हुई मौतों पर प्रदेश में हलचल मच गई थी। गत 21 अप्रैल को गुलावठी के ग्राम छपरावत में तीन लोगों की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो चुकी है। छपरावत में पंचायत चुनावों में शराब बांटी गई थी। जिससे अत्यधिक सेवन करने से तीन लोगों की मौत हुई। ग्राम औलेढ़ा में अब तीन लोगों की मौत हुई है।