फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

वन महोत्सव के पहले दिन लगाए 33 लाख से अधिक पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
वन महोत्सव के पहले दिन लगाए 33 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन

बुलंदशहर। वन महोत्सव के तहत जनपद में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। पहले दिन 33,02,422 पौधे लगाए गए। अधिकारियों का दावा है कि लक्ष्य के सापेक्ष 22,622 पौधे अधिक रोपित किए गए। जिला प्रशासन और विभाग ने एक दिन में 32,79,800 पौधे रापित करने का निर्णय लिया था। पौधरोपण के नोडल अधिकारी अजय चौहान आईएएस ने भी जिले में कई स्थानों पर पौधरोपण करने के साथ पौधरोपण अभियान का जायजा लिया। इसमें डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों के अलावा माननीयों ने भी पौधरोपण करने में भागीदारी की।
शहर से लेकर देहात तक चला पौधरोपण अभियान
जिले में रविवार को डीएम रविंद्र कुमार ने पौधरोपण अभियान का निरीक्षण करते हुए खुद भी पौधे लगाए। इस दौरान शिकारपुर रोड स्थित गांव धतूरी में पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में सड़क के दोनों ओर पौधरोपण का अवलोकन करते हुए लोगों से भी पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने वन विभाग के रेंजर समेत अन्य अधिकारियों को पौधे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व विभाग द्वारा तहसील सदर के माध्यम से ग्राम खावजपुर मीरपुर में ग्राम समाज की भूमि पर कराए जा रहे पौधारोपण का जायजा लिया। पौधरोपण में सीडीओ अभिषेक पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गर्ग के नेतृत्व में नगर के दो पार्कों में पौधे रोपित किए गए। वहीं, भाकियू अंबावता के प्रदेश प्रमुख महासचिव पवन तेवतिया के नेतृत्व में एसएसपी आवास परिसर में पौधे रोपित किए गए। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह, जिला प्रमुख महासचिव सुधीर तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, परवीन, सौर्य तेवतिया और प्रिंस सिरोही आदि शामिल रहे। खुर्जा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद के नेतृत्व में अस्पताल परिसर और उसके आसपास पौधे लगाए गए। खुर्जा स्थित पालीटेक्निक संस्थान में एसडीएम लवी त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधे रोपित किए गए। नगर क्षेत्र में नवभारत सामाजिक विकास संस्था, रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति, युवा सेवा समर्पित संस्था आदि द्वारा भी पौधे रोपित किए गए। डिबाई/दानपुर क्षेत्र में रविवार को राजकीय पौधशला व आलू बीज फार्म प्रेक्षक उमेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। तहसीलदार राजकुमार भाष्कर ने स्टाफ के साथ पौधे रोपित किए। भारत विकास परिषद कार्यकर्ताओं ने भीमपुर स्थित किसान मथुरिया इंटर कालिज, वीरांगना अवंती बाई लोधी बालिका विद्यालय में कई प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, पीपी सिंह, सुमित त्यागी, जितेंद्र गांधी, डॉ. नरेंद्र आर्य, गिरीश गुप्ता,,अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने किया पौधरोपण
खुर्जा स्थित जटिया अस्पताल में विधायक विजेंद्र सिंह ने पौधा रोपित करते हुए अभियान की शुरूआत की। अनूपशहर में बुलंशहर मार्ग पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जहांगीराबाद में भी क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा नगर के कई स्थानों पर पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में हुआ पौधरोपण
गुलावठी। पौधरोपण के तहत हरिजन जूनियर हाईस्कूल में नवदीप सामाजिक विकास संस्था के तत्वाधान में राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन वर्मा ने पौधारोपण किया। उधर, ग्राम चिड़ावक में ग्राम प्रधान पति इफ्तेखार अहमद, राशिद, सिराज, नईम खान, इकरार खान आदि ने गांव के सरकारी विद्यालय एवं कब्रिस्तान में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।

151 पौधे लगाकर किया पुत्री का नामकरण, वृक्षों के संरक्षण का लिया संकल्प
खानपुर। नगर के वैश्यान वार्ड निवासी एक व्यापारी ने अपने पुत्री का नामकरण संस्कार अनोखे ढंग से करवाया। इस अवसर पर पूरे परिवार ने मिलकर 151 पौधे रोपे और उनके संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लिया। व्यापारी शरद सिंघल के यहां विगत दिनों पुत्री का जन्म हुआ था। पुत्री के नामकरण संस्कार को विशेष ढंग से मनाने के लिए परिवार ने वृक्षारोपण के माध्यम को अपनाया। रविवार की सुबह हवन यज्ञ कर पुत्री का नाम जीविशा सिंघल रखने के बाद पूरे परिवार ने नगर के स्वामी सत्यानन्द सरस्वती विद्या मन्दिर, सरकारी स्कूल, सिद्धेश्वरी व ठाकुरद्वारा मंदिर व पीली मिट्टी की खदान में 151 पौधे लगाए। वही नामकरण संस्कार में पुत्री को आशीर्वाद देने आए मेहमानों को भी परिवार ने दो-दो पौधे देकर उनके संरक्षण के लिए भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed