फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दिनदहाड़े सड़क पर युवती को पीटता रहा युवक, वीडियो हुई वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दिनदहाड़े सड़क पर युवती को पीटता रहा युवक, वीडियो हुई वायरल
विज्ञापन

बुगरासी। दौलतपुर बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े युवती के साथ एक युवक ने मारपीट की। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवती लोगों से मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई आगे नहीं आया। वहीं, मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
बस स्टैंड के पास एक नई कॉलोनी का निर्माण हुआ है। करीब दो दिन पूर्व कॉलोनी में दो युवक आए और कालोनी निवासी एक युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गेसुपुर निवासी एक युवक युवती के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। युवती को पीटते वक्त आरोपी युवक ने उसे दीवार के दूसरी ओर धकेल दिया। वीडियो में युवती मदद की गुहार लगाती हुई नजर आ रही है, लेकिन कोई भी युवती को बचाने के लिए आगे नहीं आया। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक श्यौदान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट कर रहा आरोपी युवक श्यौदान व पीड़िता परिचित हैं। आरोपी कार चालक है। पीड़िता पर किराए के कुछ रुपये उधार थे। जिसे आरोपी मांग रहा था, नहीं देने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed