{"_id":"60d8c80e8ebc3e54c872686f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2212329193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की हत्या कर गंगा में फेंका शव, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की हत्या कर गंगा में फेंका शव, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका की हत्या कर शव गंगा में फेंका
नरौरा। थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका का शव रविवार सुबह गंगा किनारे पड़ा मिला। वह शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक शिक्षिका के परिजन डॉक्टर पति व उसके परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
नगर क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जयरामपुर बांगर में तैनात शिक्षिका शशि प्रभा (36) अपने पति डॉ. राहुल गौतम के साथ सिंचाई विभाग कॉलोनी में रहती थी। बताया गया कि शनिवार को डॉ. राहुल गौतम ने थाने पर तहरीर दी कि उनकी पत्नी शशि प्रभा शनिवार सुबह से घर से गायब है। जिसके बाद उन्हें कई जगह तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, शनिवार शाम को शिक्षिका के मायके से परिजन भी थाने पहुंचे और शिक्षिका को गायब करने का आरोप उसके पति व ससुरालीजनों पर लगाने लगे। पुलिस भी लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बताया गया कि रविवार सुबह बैराज की डाउन स्ट्रीम में एक मील बंध पर स्थित दयालू बाबा आश्रम के निकट कुछ लोगों ने गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव अटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त लापता शिक्षिका शशि प्रभा के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने आरोपी ससुरालीजनों पर दहेज आदि के लिए उत्पीड़न करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी नरौरा अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मृतक शिक्षिका के मायके पक्ष के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बच्चे की खातिर तो नहीं उतारा मौत के घाट
मृतका की शादी काफी समय पूर्व डॉ. राहुल गौतम के साथ हुई थी। लेकिन, शशि और राहुल को कोई बच्चा नहीं था। सूत्रों की मानें तो आए दिन इस बाबत भी उसका विवाद परिजनों से रहता था। शशि की मौत के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।