फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

445 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत, 602 हुए डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
445 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत, 602 हुए ठीक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले गत तीन दिन से फिर बढ़ने लगे हैं। साथ ही जटिया चिकित्सालय में दो महिला समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जनपद में 445 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 605 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में फिलहाल कुल 13,673 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 10,641 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 141 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। शेष 2,891 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जटिया एल-2 कोविड अस्पताल में धरपा निवासी 40 वर्षीय महिला, जहांगीराबाद निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और खुर्जा निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को बुलंदशहर क्षेत्र में 84, सिकंदराबाद में 59, डिबाई में 37, स्याना में 36, जहांगीराबाद में 35, गुलावठी में 29, बीबीनगर में 28, पहासू व तौली में 21-21, लखावटी में 20, शिकारपुर में 18, खुर्जा में 14, ऊंचागांव में 11, दानपुर में 10, अनूपशहर में आठ, अरनियां में छह, धरपा में तीन, अगौता व मुनी में दो-दो और दादरी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन

-----------
20 केंद्रों पर 2,236 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान बृहस्पतिवार को 67 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 केंद्राें पर 2,236 लोगों ने कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। वहीं, डिबाई क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरकलां से कोवैक्सीन की शेष वैक्सीन बुलंदशहर मंगवा ली गई। जिसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने की है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अभी 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाने के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को 20 केंद्र पर 67 सेशन के तहत 2,236 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed