{"_id":"60919c138ebc3e864c3d12eb","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd21818857","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को दिया तलाक
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को दिया तलाक
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के ऊपरकोट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अप्रैल 2020 में उसका निकाह दिल्ली के शालीमार क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट एवं गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीते दिनों पति ने ससुराल वालों के साथ उसे बुरी तरह मारापीटा। इसके अलावा मार्च में देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।