फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर के छह गांवों में नौ मई को होगा मतदान, नामांकन आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर के छह गांवों में नौ मई को होगा मतदान, नामांकन आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह गांवों के प्रधान प्रत्याशियों की मतदान से पहले ही मौत के चलते इन गांवों में नौ मई को मतदान होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सभी छह गांवों के प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन कर सकेंगे। नामांकन के तुरंत बाद ही नामांकन पत्रों की जांच भी कर ली जाएगी।
कोरोना महामारी के दौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान किया गया। हालांकि मतदान से पहले ही जिले के छह गांवों में प्रधान प्रत्याशियों की मौत हो गई। जिस कारण डीएम ने इन गांवों के चुनाव को स्थगित कर दिया था। अब निर्वाचन आयोग के आदेश पर डीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि उक्त सभी छह गांवों में नौ मई को मतदान किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक 30 अप्रैल की शाम पांच बजे तक इन गांवों के लिए नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी, जबकि शाम पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच पूरी की जाएगी। एक मई को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी, तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन करते हुए नौ मई को मतदान कराया जाएगा। 11 मई को संबंधित ब्लॉक में ही इनका परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन छह गांवों में होगा नौ मई को मतदान
ब्लॉक गांव
सिकंदराबाद रिटौली
बीबीनगर निखोब
अनूपशहर एंचोरा
अगौता सूजापुर
डिबाई रामपुर
दानपुर शहदवा
कोट =
छह गांवों में प्रधान प्रत्याशियों की मौत के कारण चुनाव को टाला गया था। नौ मई को इन गांवों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को नामांकन करने का पहला और अंतिम दिन है। - रविंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed