फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

चुनाव ड्यूटी में गए वाहन चालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
चुनाव ड्यूटी में गए वाहन चालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

डिबाई (बुलंदशहर)। नगर स्थित कुबेर इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को लेकर आए वाहन चालक की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम शव को मतगणना केंद्र पर रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। परिजन लगातार मुआवजे की मांग पर डटे हुए हैं।

रामवीर सिंह (50) पुत्र कालीचरण निवासी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ टाटा 407 पर चालक थे। परिजनों का आरोप है कि गत 26 अप्रैल को एआरटीओ ने टाटा 407 समेत उन्हें भी पकड़ लिया था। साथ ही उनकी ड्यूटी मतदान कर्मियों के साथ लगा दी थी। जिसके तहत 28 अप्रैल को वह मतदान कर्मियों को बुलंदशहर से लेकर डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज पहुंचे थे। जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें करीब 11 बजे डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, वहां से भी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उनका शव लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह, क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा मौके पर पहुंची। जिन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान परिजन एआरटीओ का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करते नजर आए। एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed