फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

धोखाधड़ी कर शातिरों ने कर दिया फर्जी बैनामा, दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में प्लॉट का फर्जी बैनामा कर दंपती से ठगे 21 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दंपती से शातिरों ने प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब दंपति प्लॉट पर कब्जा लेने गया तो असली मालिक ने उन्हें वहां से लौटा दिया। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी संदीप कुमार व उनकी पत्नी कुसुम ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक का उनके घर आना जाना था। युवक ने करीब चार माह पूर्व अपने एक रिश्तेदार से उन्हें मिलवाया था। दंपति एक प्लॉट की तलाश में थे। आरोपियों ने उन्हें नगर क्षेत्र में ही एक 90 गज का प्लाट दिखाया था। जिसे युवक के रिश्तेदार ने अपना बताया था और बेचने के लिए 21 लाख रुपये में सौदा भी तय हो गया था। आरोप है कि पीड़ित दंपती ने उन्हें 21 लाख रुपये देकर बैनामा करा लिया था। लेकिन, बीते दिनों दंपती जब उक्त प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे, तो कुछ लोगों ने उसे रोक दिया। साथ ही प्लॉट पर अपना कब्जा बताया। इसके बाद पीड़ित दंपती को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed