फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पिस्टल दिखाकर भाई-बहन को लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पिस्टल दिखाकर भाई-बहन को लूटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जनौरा मोड़ पर सोमवार रात पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बाइक को ओवरटेक करके भाई-बहन से 16 हजार की नगदी समेत हजारों के आभूषण लूट लिए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।

गांव जनोरा निवासी मूलचंद लोधी पुत्र प्यारे लाल की औरंगाबाद में खानपुर बस स्टैंड पर कंप्यूटर की दुकान है। सोमवार रात करीब आठ मूलचंद लोधी दुकान बंद करके अपनी बहन कुसुम के साथ बाइक से गांव जा रहा था। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक कन्या इंटर कॉलेज के पास पीछे की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को ओवर टेक करके रोक लिया। एक बदमाश ने मूलचंद लोधी की कनपटी पर तमंचा रखते हुए उसकी जेब में रखी 16 हजार रुपये की नकदी ओर बहन कुसुम से कानों के कुंडल, सोने की अंगूठी और गले का मंगलसूत्र छीन लिया। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जहांगीराबाद की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पहले परिजनों को जानकारी दी, फिर थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और पीड़ित भाई-बहनों से घटना की जानकारी ली। मंगलवार को पुलिस ने जहांगीराबाद मोड़ चौराहे से लेकर वारदात स्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed