फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नि:शुल्क नहीं...यहां रुपये देकर बन रहे आधार कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
आधार कार्ड बनाने में चल रहा अवैध वसूली का खेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नए आधार कार्ड बनवाने के साथ संशोधन करवाना लोगों की परेशानियों का कारण बन रहा है। नि:शुल्क मिलने वाली सुविधा की जगह लोगों को कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना पड़ रहा है। जिसके लिए प्रधान डाकघर स्थित सेंटर कर्मी द्वारा नगर के एक कंप्यूटर सेंटर पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए भेजा जा रहा है। जहां 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं।
जन्म प्रमाणपत्र से लेकर अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जिसे बनवाना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पूर्व में आसानी से बनने वाले जनसुविधा केंद्रों पर आधार कार्ड के लिए अवैध वसूली करने का मामला उजागर होने पर केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड बनाने की योजना बनाई गई। जहां नि:शुल्क आधार कार्ड बनाए जाने हैं। जनपद में डाकघर और बैंकों के साथ अन्य सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं। नए आधार कार्ड बनाने के साथ आधार कार्ड में गलतियों को भी सुधारा जा रहा है। बैंकों में जहां आधार कार्ड नाममात्र लोगों के बनाए जा रहे हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड न बनाए जाने से जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर पर आवेदकों की भारी भीड़ प्रतिदिन लग रही है। जहां कुछ आवेदकों को डाकघर से तो शेष आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निवासी महेश शर्मा, सुमित शर्मा, गिरीश और रिंकू लोधी ने बताया कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए नगर के जिला अस्पताल के निकट एक कंप्यूटर सेंटर पर भेजा जा रहा है। इसके लिए भी लोगों से 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक संचालक द्वारा वसूली की जा रही है। लोगों ने नि:शुल्क की जगह अवैध वसूली किए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। जबकि, कुछ लोग मजबूरन वश आधार कार्ड बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पूर्व में कई मामले आ चुके हैं सामने
नि:शुल्क के स्थान पर रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने का यह कोई पहला मामला नहंीं है। बल्कि इससे पूर्व भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसे केंद्र सरकार द्वारा संज्ञान में लेकर प्राइवेट स्थानों पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर पूर्णतया रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब सरकारी संस्थानों में भी अवैध वसूली किए जाने पर लोगों में रोष बनाया हुआ है। लोगों का कहना है कि रुपये देने के बाद भी समय से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है। जबकि निजी सेंटरों पर आसानी से प्रक्रिया पूर्ण हो जाया करती थी।

---------
प्रधान डाकघर पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। डाकघर से सुबह के समय लोगों को नंबर दे दिए जाते है। जिससे उनका समय बच जाता है। निजी सेंटर पर भेजकर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। आधार बनाने की प्रक्रिया नि:शुल्क है। केवल संशोधन वाले आधार कार्ड के लिए फीस जमा होती है।
केएस यादव, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed