{"_id":"5df91e058ebc3e879c0102bd","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1904650107","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में मिला लापता वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान में मिला लापता वृद्ध का शव
विज्ञापन
श्मशान में मिला लापता वृद्ध का शव
औरंगाबाद। गत चार दिनों से लापता चल रहे वृद्ध का शव मंगलवार को मोहल्ला अजीजाबाद के श्मशान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मोहल्ला गुलावठी निवासी 60 वर्षीय मसीता पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सोमवार को थाने में दर्ज करा दी थी। लापता हुए वृद्ध के परिजनों का कहना है कि वह मंद बुद्धि के थे। वह आये दिन घर से बिना बताये गायब हो जाते थे। लेकिन मंगलवार की सुबह मोहल्ला अजीजाबाद के श्मशान में लापता वृद्ध का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। माना जा रहा है कि वृद्ध की मौत ढंड अधिक होने के कारण हुई है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।