फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पुलिस ने आठ शोहदों को दबोचकर भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पुलिस ने आठ शोहदों को दबोचकर भेजा जेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो दल ने मंगलवार सुबह गल्र्स कालेजों के आसपास अभियान चलाकर आठ मनचलों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस के अभियान से मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि बीते करीब एक सप्ताह से एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो टीमों द्वारा गल्र्स स्कूल-कालेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर मनचलों को पकड़ा जा रहा है। मंगलवार सुबह भी एंटी रोमियो टीमों द्वारा जिला मुख्यालय पर अंसारी रोड, कालाआम चौक, डीएवी तिराहा आदि स्थानों पर गल्र्स कालेजों के आसपास घूमते कई युवकों को पकड़कर पूछताछ की। इन दौरान आती-जाती लड़कियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में आठ युवकों को पकड़ लिया। इनमें से शिकारपुर तिराहे से बंटी पुत्र नरेश चंद्र निवासी गांव ख्वाजपुर मीरपुर, धमैड़ा अड्डा से आरोपी मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद चमन निवासी धमैड़ा अड्डा, राशिद जमाल पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, खालसा स्कूल से अंशु पुत्र जयपाल एवं रक्षित पुत्र सतेंद्र निवासी आवास-विकास प्रथम, गांधी चौक से आरोपी आमिर पुत्र रहीस एवं शाहिद पुत्र यामीन निवासी देवीपुरा प्रथम, धमैड़ा तिराहे से आरोपी जान आलम पुत्र अफलातून निवासी देवीपुरा प्रथम शामिल रहे। नगर कोतवाली में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed