फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

औरंगाबाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
औरंगाबाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, किए लाइन हाजिर
विज्ञापन

औरंगाबाद। लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसएसपी ने रविवार देर रात औरंगाबाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें के द्वारा शिकायत करने पर एसएसपी ने जांच के बाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक किसी निरीक्षक की तैनाती नहीं की जा सकी है।

बता दें कि बीते कुछ दिनाें से औरंगाबाद थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों के द्वारा लगातार शिकायतें एसएसपी से की जा रही थीं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें ने भी एसएसपी से मुलाकात कर थाना प्रभारी की शिकायत की थी। जिसके बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले की गहनता से जांच कराई थी। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी लापरवाही व अनियमितता के दोषी पाए गए। जिस पर रविवार देर रात एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक नए थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। एसएसपी ने बताया कि देर रात औरंगाबाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अनियमितता व लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही औरंगाबाद में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed