फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अफसरों के खिलाफ डीआइओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जड़ा ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अफसरों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जड़ा ताला
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अफसरों पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाकर बुधवार को कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद ताला जड़ दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने कई तरह के आरोप लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी नीरज पवार ने अभी तक मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई, और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। जनपद अध्यक्ष भूपेश कुमार राणा ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अफसर और कर्मचारियों की निरंकुशवादी सोच और हठधर्मिता जारी है और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसके खिलाफ संगठन में आक्रोश है और यह आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्यालय को ताला जड़ दिया। काफी देर के बाद अफसरों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ही ताला खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed