फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

25वें दिन एसडीएम व किसानों के बीच वार्ता के बाद धरना स्थगित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गुलावठी के ग्राम नत्थूगढ़ी में नेशनल हाईवे बाईपास पर अंडरपास की मांग को लेकर रविवार को धरना दे रह - फोटो : BULANDSHAHR
25वें दिन एसडीएम व किसानों के बीच वार्ता के बाद धरना स्थगित
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम नत्थूगढ़ी में नेशनल हाइवे 235 बाईपास पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना 25वें दिन रविवार की शाम को एसडीएम जेपी चौहान, सीओ राघवेंद्र सिंह एवं एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद स्थगित करने की घोषणा आंदोलनकारियों के नेता चौ. मनवीर सिंह तेवतिया ने किसानों से विचार विमर्श करने के बाद की। इसके पश्चात अधिकारियों ने किसानों का अनशन जूस पिलाकर तुड़वाया। वार्ता के दौरान सीओ सिकंदराबाद राघवेंद्र सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी एवं एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।

वार्ता के दौरान यह तय किया गया कि अंडरपास की मांग को लेकर जिलाधिकारी तथा एसडीएम के माध्यम से परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान मंत्रालय स्तर तक संपर्क किया जाएगा तथा इस बीच एनएचएआई अंडरपास का स्थान छोड़कर दोनाें तरफ निर्धारित दूरी पर मिट्टी का काम कर सकेंगे। मनवीर सिंह तेवतिया ने कहा है कि धरना स्थगित किया गया है। अंडरपास की मांग छोड़ी नहीं गई है। इससे पूर्व नेशनल हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चतुर्वेदी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने अंडरपास के बदले साइड रोड का विकल्प रखा। जिसे किसानों ने अस्वीकार कर दिया। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता चौ. मनवीर सिंह तेवतिया, सूबे सिंह, अजयवीर, रतन सिंह, कृष्णा देवी एवं बिजेंद्री देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed