{"_id":"5d3c979a8ebc3e6cc17cb2f8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1811347126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, भाई की मौत
विज्ञापन
मृतक छात्र अभिनव पारासर
- फोटो : BULANDSHAHR
भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, भाई की मौत
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर रोड स्थित हाइडिल कालोनी के पास स्कूल जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मयूर विहार साठा निवासी मनोज कुमार शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र अभिनव पाराशर व पुत्री शचिता शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब सवा सात बजे दोनों भाई बहन नहर कालोनी बाईपास के निकट पहुंचे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी बहन शचिता गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। वहीं, गंभीर रुप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।