{"_id":"61efdf9328468c0b49734418","slug":"bulandshahr-former-mla-of-dibai-guddu-pandit-expressed-the-possibility-of-murder-bjp-mp-accused-of-cancellation-of-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने जताई हत्या की आशंका, भाजपा सांसद पर नामांकन निरस्त कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने जताई हत्या की आशंका, भाजपा सांसद पर नामांकन निरस्त कराने का आरोप
Tue, 25 Jan 2022 05:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:01 PM IST
सार
पूर्व विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दवाब में काम करते हुए मेरा नामांकन निरस्त कराया है। मैं दो बार विधायक रहा हूं और मुझे पता है कि नामांकन के दौरान क्या होना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन
भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद पर उनका नामांकन साजिश के तहत निरस्त कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दवाब में काम करते हुए मेरा नामांकन निरस्त कराया है। मैं दो बार विधायक रहा हूं और मुझे पता है कि नामांकन के दौरान क्या होना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन
सपा से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर शिवसेना से चुनाव लड़ने का दम भरने वाले डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का नामांकन निरस्त हो गया था।