फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: एक अप्रैल से मेडिकल कॉलेज के अधीन चलेंगे जिला और महिला अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
एक अप्रैल से मेडिकल कॉलेज के अधीन चलेंगे जिला और महिला अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज में शासन द्वारा जिला महिला-पुरुष अस्पताल की चल-अचल संपत्ति के साथ जिला महिला-पुरुष अस्पताल के स्टाफ को हस्तांतरित करने का निर्देश दिए गए थे। 31 मार्च को महिला-पुरुष अस्पताल की संपत्ति मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित हो जाएगी। इसके बाद एक अप्रैल से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के अधीन आ जाएंगे। महिला-पुरुष अस्पताल की संपत्ति और स्टाफ के हस्तांतरित को लेकर पिछले वर्ष से प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब दो माह बाद स्टाफ भी मेडिकल कॉलेज के अधीन हो जाएगा।
प्रदेश सरकार एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करवा रही है। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले में पिछले काफी समय से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के साथ-साथ कागजी कार्यों की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दो माह पूर्व शासन द्वारा जिला महिला-पुरुष अस्पताल की चल-अचल संपत्ति के साथ स्टाफ की जानकारी मांगी, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन द्वारा चल-अचल संपत्ति के साथ चिकित्सकों का डाटा शासन को भेज दिया गया। इस दौरान जिला महिला-पुरुष अस्पताल में नियमित चिकित्सकों के साथ संविदा पर तैनात चिकित्सकों की सूची भेजी गई है। इसके बाद शासन द्वारा जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के स्टाफ और उसकी संपत्ति को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया। जिला महिला-पुरुष अस्पताल की सारी संपत्ति के साथ-साथ स्टाफ भी मेडिकल कॉलेज को 31 मार्च में हस्तांतरित हो जाएगी। विभागीय कर्मियों का कहना है कि इससे स्टाफ की कमी और संसाधनों का अभाव नहीं रहेगा, जिससे जिला वासियों को बेहतर इलाज मिलने लगेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की समस्त चल-अचल संपत्ति के साथ स्टाफ का ब्योरा मांगा गया था, जो अब चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित होने वाला है। एक अप्रैल से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन हो जाएगा। इसके साथ अन्य स्टाफ की नियुक्ति शासन के आदेशानुसार होगी। इसके साथ ही लोगों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed