फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: सुरक्षा चाकचौबंद, जिले की सीमाएं सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
सुरक्षा चाकचौबंद, जिले की सीमाएं सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा होटल-धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। होटल-धर्मशालाओं में रुके लोगों के नाम-पते का सत्यापन किया गया। गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी चौकसी रहेगी। जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। साथ ही जनपद की सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही है। जनपद में कुल 12 क्यूआरटी लगाई गई हैं। इसके अलावा एक आरएएफ की टुकड़ी भी अतिरिक्त सुरक्षा में लगी हुई है। सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट मार्च करने व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई हुड़दंग मचाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में होगा ध्वजारोहण
सुबह आठ बजे डीएम सीपी सिंह कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि एसएसपी श्लोक कुमार पुलिस लाइन मैदान में परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद डीएम-एसएसपी पुलिस लाइन मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed