{"_id":"6af6debe9db95f6a800c394b","slug":"bulandshahr-86-year-old-former-bjp-mla-awaits-85-lakh-land-compensation-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन के मुआवजे के लिए चक्कर काट रहे भाजपा के 86 साल के पूर्व विधायक, भावुक हुए; सीएम योगी से ये उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन के मुआवजे के लिए चक्कर काट रहे भाजपा के 86 साल के पूर्व विधायक, भावुक हुए; सीएम योगी से ये उम्मीद
Fri, 13 Nov 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:28 PM IST
सार
बुलंदशहर में जमीन के मुआवजे के लिए भाजपा के 86 वर्षीय पूर्व विधायक चक्कर काट रहे हैं। हरपाल सिंह को 85 लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिला है। भावुक होकर उन्होंने कहा है कि अब मुख्यमंत्री योगी से ही उम्मीद है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह, पूर्व विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सत्ता के गलियारों में मजबूत पकड़ रखने वाले और तीन बार विधायक रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता 86 वर्षीय हरपाल सिंह को अपनी ही जमीन का मुआवजा पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अरनिया में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की ओर से पावर प्लांट के लिए अधिग्रहीत जमीन के एवज में मिलने वाले 85 लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार को अपनी समस्या लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक अधिकारियों और व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं और अधिकारियों के सामने कई बार अपनी बात रख चुके हैं लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अपनी समस्या लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक अधिकारियों और व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं और अधिकारियों के सामने कई बार अपनी बात रख चुके हैं लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
2019-20 में अधिग्रहीत हुई थी जमीन
मामला अरनिया क्षेत्र में टीएचडीसी की ओर से स्थापित किए जा रहे पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है। पूर्व विधायक हरपाल सिंह की गांव जावल स्थित 1.4243 हेक्टेयर जमीन भी परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई थी। उनका कहना है कि जमीन लिंक रोड पर स्थित थी लेकिन प्रशासन ने सामान्य की तरह मुआवजा जारी कर दिया। इससे असहमत विधायक ने मार्च 2021 में भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण न्यायालय की ओर रुख किया।
विज्ञापन
उनका तर्क था कि उन्हें 2000 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया गया है, जबकि 2600 के हिसाब से मिलना चाहिए। न्यायालय ने 14 अक्टूबर 2026 को उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। हरपाल सिंह के अनुसार, वह पिछले साढ़े पांच साल से मुआवजे के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें सिर्फ भरोसा दिया जाता है।
पूर्व विधायक की जमीन से संबंधित प्रकरण में भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण न्यायालय की ओर से एक आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें पूर्व विधायक के पक्ष में फैसला सुनाया गया है। जिसके चलते मूल धनराशि के साथ अतिरिक्त धनराशि जारी करने की मांग की गई है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की पूरी धनराशि जारी कर दी जाएगी।-अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त
छलका दर्द... बोले-हमने जनता के काम कराए आज मुझे ही दर-दर भटकना पड़ रहा है
मुआवजे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक ने अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता के काम कराए, लेकिन आज अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले को और लंबा नहीं खिंचने देंगे।
हरपाल सिंह ने एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह से मिलकर कहा कि यदि शीघ्र ही मुआवजे की धनराशि जारी नहीं की गई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे प्रकरण को रखेंगे। उनका कहना है कि उन्हें अपनी जमीन का उचित मुआवजा पाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। अब मुख्यमंत्री से ही उन्हें न्याय की उम्मीद है।
