{"_id":"60e0b1c78ebc3ebb4a5ab7d7","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd2216097198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बिजलीघर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बिजलीघर घेरा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती पर शुक्रवार रात महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाएं रात मेें ही निजामपुर बिजलीघर पर पहुंचीं और हंगामा कर अफसरों को बुलाने की मांग की। हंगामा की सूचना पर पहुंचे एसडीओ और पुलिस ने शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।
शुक्रवार रात करीब 9 बजे गीता गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हीरा कालोनी, अनाज मंडी की महिलाएं दनकौर रोड स्थित निजामपुर बिजलीघर पहुंची। गीता गोयल ने बताया कि गत एक माह से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से भीषण गर्मी में जीन मुहाल हो गया है। कई बार विरोध और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। शुक्रवार को भी सुबह से ही क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई। दोपहर बाद भी बिजली के नहीं आने पर अफसरों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। सोए हुए अफसरों को जगाने के लिए मजबूरन उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। बिजली घर पर हंगामा की सूचना पर एसडीओ नितिन वर्मा और पुलिस बल पहुंचा। एसडीओ ने समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। इसके बाद महिलाएं घर लौट आईं। बताया गया है कि शनिवार तड़के चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
एसडीओ नितिन वर्मा = फॉल्ट के कारण ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। फॉल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।