फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शुक्रवार की देर रात हाईवे-91 पर बिलसूरी फ्लाई ओवर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है। चौकीदार ने तहरीर दी है।
ग्राम बिलसूरी के चौकीदार मोतीलाल पुत्र रामजीलाल ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक साइकिल सवार सिकंदराबाद की ओर से आ रहा था। हाईवे-91 पर बिलसूरी फ्लाई ओवर के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो घायल
ककोड़। थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस कर्मी की कार समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शुक्रवार की शाम वैर निवासी सुनील व राजू पुत्रगण होशियारी सिंह बुलंदशहर से बाइक से लौट रहे थे। धनौरा पैंठ के पास नीलगाय के टकराने से दोनों भाई घायल हो गए। उधर, नोएडा से ड्यूटी करके लौट रहे सिपाही की कार को ककोड़ झाझर रोड़ पर ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed