फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। युवती को कुचलकर भाग रहे कार सवार तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, अन्य हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

गांव जरारा जनपद बदायूं निवासी रीता (20) पुत्री महेश कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर स्थित भट्टे पर अपने परिवार के साथ काम करती थी। रविवार की दोपहर वह भट्टे पर काम करने वाली तीन चार लड़कियों के साथ सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर लकड़ियां बीनने के लिए आई थी। करीब एक बजे सड़क पार करते समय जौली गेट के पास सिकंदराबाद की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने रीता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रीता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गए। इस बीच वहां मौजूद युवकों ने सड़क पर आकर कार की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देखकर कार सवार कार छोड़कर भागने लगे, जिनमें तीन युवकों को पकड़ लिया गया। जबकि कुछ साथी फरार हो गए। पकड़े गए तीनों युवकों को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। वहीं गुस्साएं लोगों ने कार को सड़क किनारे खाई में पलट दिया। एसआई हवलदार सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शनिवार की रात में करीब आठ बजे खुर्जा रोड पर बाइक सवार ग्राम आढा निवासी गजेंद्र पुत्र किरनपाल, सराय दुल्हा निवासी प्रशांत पुत्र रामेश्वर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही ग्राम पुरा तहसील चंदौसी जनपद संभल निवासी धमेंद्र कुमार ने बताया कि वह नोएडा में फलो की ठेली लगाने का काम करता हैं। रविवार की दोपहर पत्नी धर्मवती एक एक साल की बच्ची के साथ बाइक से शिकारपुर निवासी अपनी बहन के पास जा रहा था। सिरोधन कट के पास बाइक के अचानक अनियंत्रित होने के कारण उसकी पत्नी तेज रफ्तार बाइक से गिरने के कारण घायल हो गई। ग्राम दाहड़ा थाना कासना जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी अनुज पुत्र मवासी ने बताया कि वह अपने भाई रिंकू के साथ बाइक से जा रहा था। दनकौर रोड पर निजामपुर के पास कार सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गया। अनुज व उसके भाई ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed