फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छोटी बहन के लिए लड़का देखने गई युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
छोटी बहन के लिए लड़का देखने गई युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

ककोड़। कार सवार युवकों ने थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन से युवती को अगवा कर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने मंगेतर के भाई को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गाजियाबाद निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मूलरूप से थाना अरनिया क्षेत्र का रहने वाला है। अब परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है। युवक ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बड़ी बहन और उसकी सहेली के साथ छोटी बहन के लिए खुर्जा क्षेत्र में लड़का देखने के लिए गया था। शाम को घर जाने के लिए वह खुर्जा से पलवल को जानी वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन वैर रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक रुकी रही। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन घूमने के लिए स्टेशन के बाहर आ गई। वहीं पर खड़े कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह किसी तरह उसने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी अपने मंगेतर के भाई को घटना के बारे में जानकारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र के नरेश उर्फ दूधा ,मेघराज उर्फ मोनू और कुशल का नाम प्रकाश में आया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed