{"_id":"5e4ade008ebc3ef29f6b2d56","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd194411788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने रोका छात्रा की एडमिड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने रोका छात्रा की एडमिड कार्ड
विज्ञापन

चोला। साहब मैं पढ़कर पुलिस अफसर बनना चाहती हूं। लेकिन मेरा पिता मुझे पढ़ाना नहीं चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मेरे स्कूल की फीस जमा नहीं की है। फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने मेरा प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया है। मुझे मेरा प्रवेश पत्र दिलाया जाए। ताकि में परीक्षा में सम्मलित होकर अपना अफसर बनने का सपना पूरा कर सकूं।
चौकी क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने कप्तान से गुहार लगाते हुए उसकी मदद किए जाने की अपील की। चौकी क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह बुलंदशहर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हैं। और पढ़ लिखकर पुलिस अफसर बनना चाहती हैं। लेकिन उसका पिता उसे पढ़ाना नहीं चाहता। जिसके चलते पिता ने उसकी स्कूल की फीस जमा नहीं की है। स्कूल की फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने उसका प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया है। प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण वह परीक्षा में सम्मलित नहीं हो सकती। और अफसर बनने का उसका सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। छात्रा की गुहार पर कप्तान ने चौकी प्रभारी को छात्रा का प्रवेश पत्र दिलाने के निर्देश दिए।
चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों को चौकी पर बुलाकर इस संबंध में बात की गई। उन्होंने स्कूल की फीस जमा कर छात्रा का प्रवेश पत्र दिलाने और उसे आगे पढ़ाने का भरोसा दिलाया। बताया कि वह मामले पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी सूरत में छात्रा की परीक्षा नहीं छूटने दी जाएगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी विद्यालय किसी भी छात्र का प्रवेशपत्र नहीं रोक सकता है। - आरके तिवारी डीआईओएस।