फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शिक्षिका पर बच्चों को जातिसूचक शब्द कहने का लगाया आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गांव गफूर गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से जानकारी करते बीएसए। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
शिक्षिका पर बच्चों को जातिसूचक शब्द कहने का लगाया आरोप, हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव निवासियों ने प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पर बच्चों को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं बीएसए ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। बीएसए ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव एससी बाहुल्य है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 92 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में छह शिक्षक हैं। बताया कि विद्यालय की एक शिक्षिका बच्चों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करती हैं। शिक्षिका का विद्यालय के अन्य शिक्षकों और स्टॉफ के प्रति भी व्यवहार अच्छा नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रधान अध्यापिका और तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद होते चले गए। और उसने बच्चों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करना बदस्तूर जारी रखा। शिकायत के बाद भी आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों, ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। वही बीएसए अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। और उन्होंने बच्चों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शिक्षिका द्वारा बच्चों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला प्रकाश में नहीं आया। शिक्षिका का गलत बर्ताव किए जाना का मामला प्रकाश में आया है। वही उक्त शिक्षिका के खिलाफ पूर्व में चल रही जांच पर एबीएसए ने शिक्षिका के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एबीएसए अखंड प्रताप सिंह
------
शिक्षिका विद्यालय के बच्चों, साथी अध्यापकों, स्टॉफ के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की गई। प्रधान अध्यापिका
हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
-कोतवाल सुनील कुुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed