{"_id":"5df52e908ebc3e8820437a8a","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd190217695","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिद हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साजिद हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
सिकंदराबाद। नगर के चर्चित साजिद हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलाह बरामद किया है। नामजद 11 आरोपियों में से पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जांच के दौरान प्रकाश में आया था।
22 नवंबर को साजिद पुत्र मोहम्मद खिजर की भीतर कोर्ट रिसालदारान स्थित कुरैशान मस्जिद के गेट पर हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। साजिद जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर निकल रहा था। वह मूल रूप से नगर के रामपुरा शेखवाड़ा का निवासी था। अस्पताल के सामने स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में पत्नी दो बच्चों के साथ किराए पर रहता था। मृतक के भाई आमिर ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया था और उसने मोहल्ला रामपुरा दामोदर सिनेमा के सामने निवासी भोलू, मुकीम, काकिल पुत्रगण तमीजूद्दीन, मोहसिन उर्फ लाले पुत्र इस्लो, मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी फारूक पुत्र रमजानी, चांद, आसिफ, पुत्रगण फारूक, शाहिद, राशिद पुत्र मुन्ना, चेयरमैन पति भोलू पुत्र सब्बीर, आदिल पुत्र भोलू, निवासी गद्दीवाड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही नामजद आरोपी राशिद पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कासिम उर्फ कासिफ पुत्र फारूक का नाम प्रकाश में आया था। जिसे शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नंबर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।