फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किशोरी ने लगाया सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
किशोरी ने लगाया सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

ककोड़। किशोरी ने अपने सगे भाईयों पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कार्रवाई नहीं करने के लिए परिजनों पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पीड़िता ने अपने फूफा और ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी। आरोपी भाईयों के साथ माता-पिता भी फरार हैं।

जनपद शामली के गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव में उसका फूफा रहते हेैं। बताया कि गेहूं, धान कटाई के समय वह परिवार के साथ मजदूर करने के लिए ककोड़ क्षेत्र में आते हैं और अपने फूफा के यहां रहते हैं। बताया कि उसके दो सगे भाई उसे डरा धमाकर उसके साथ दुष्कर्म करते चले आ रहे हैं। जब उसने इस बारे में माता पिता को बताया तो उन्होंने बदनामी के डर से चुप रहने के लिए कहा और पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए कई दिनों तक उसके ऊपर दबाव बनाते रहे। उसके पुलिस में शिकायत करने की बात से पीछने नहीं हटने पर वह आरोपी दोनों भाईयों को लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को पीड़िता अपनी बड़ी विवाहिता बहन, फूफा, गांव के अन्य लोगों के साथ थाना ककोड़ पहुंची और आरोपी भाईयों के खिलाफ तहरीर दी। निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मामला जनपद शामली से जुड़ा हुआ है। पीड़िता की शिकायत को संबंधित थाने में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित थाने से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed