फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला बंदी ने जिला अस्पताल में बेटी को दिया जन्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
महिला बंदी ने जिला अस्पताल में बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ताई की हत्या के मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला बंदी ने शनिवार को जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।
जानकारी के अनुसार चोला चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी रजनी ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर ककोड़ निवासी अपनी ताई कुसुम (50वर्ष) पत्नी सुरेश सिंह की चाकू से गोदकर, सिर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर वर्ष 2010 में हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में रजनी, सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज था। सोनू तीन माह बाद, रजनी छह माह बाद जेल से जमानत पर छूट गई थी। दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बताया गया कि जेल में रहने के दौरान रजनी के दनकौर निवासी एक युवक से संबंध हो गए थे। और उसने उसके साथ विवाह कर लिया था। जेल प्रशासन ने बताया कि पांच दिसंबर 2018 से रजनी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। शनिवार को उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed