फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खुशखबरी : बुलंदशहर में मंगलवार से बच्चों को मिलेंगी किताबें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खुशखबरी : बुलंदशहर में मंगलवार से बच्चों को मिलेंगी किताबें
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब स्कूल खुलने के साथ ही मंगलवार से किताबें मिलना शुरू हो जाएंगी। अभी तक प्राप्त हुई किताबों का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही वितरण की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। अभी तक 19 लाख में से सात लाख से अधिक किताबें मिल चुकी हैं।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। इसी के साथ बच्चों को निशुल्क किताब, बैग, ड्रेस, स्वेटर, जूता-जुराब और दोपहर के समय मिड-डे-मील के तहत भोजन देने का भी प्रावधान है। स्कूलों में शिक्षण सत्र अप्रैल माह में ही शुरू हो गया था। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हो गए और बच्चों के आने पर भी रोक लगा दी। हालांकि कई एप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई का प्रयास जारी है, लेकिन इसका फायदा भी आधे से अधिक बच्चों को नहीं मिल रहा था। वहीं, बच्चों को अपनी किताबें मिलने का इंतजार था, ताकि उनके माध्यम से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया और विभाग को 19 लाख में से सात लाख से अधिक किताबें मिल चुकी हैं। अफसरों ने बताया कि किताबों के सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। यह कार्य सोमवार को पूरा हो जाएगा और मंगलवार से किताबाें का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार से वितरण शुरू
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली निशुल्क किताबों का मंगलवार से वितरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही किताबों के सत्यापन का कार्य भी अंतिम चरण में है। इसी माह सभी कक्षा आठ तक के बच्चों को किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed