फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कूड़ा उठाने के लिए 47 लाख, 1.5 करोड़ से बनेगा प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कूड़ा उठाने के लिए 47 लाख, 1.5 करोड़ से बनेगा प्लांट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका बोर्ड की मीटिंग में अगले दो महीने े कूडा उठाने के लिए 47 लाख रुपये और 1.5 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने को मंजूरी दे दी गई। बोर्ड ने 36 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए निर्माण कार्यों की तीन निविदाओं के निरस्तीकरण पर जांच के बाद फैसला करने की बात कही गई है।
पालिका की बोर्ड मीटिंग बीते दिनों हंगामे की वजह से स्थगित हो गई थी। शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के संचालन में हुई मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पास हुए। भाईपुरा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने का फैसला लिया गया। तीन प्रस्ताव निर्माण कार्यों की निविदा निरस्तीकरण के रखे गए। इन पर चर्चा के दौरान सभासदों ने स्थलीय जांच कराकर निर्माण कार्य कराए जाने की बात कही। इसके अलावा कान्हा गोशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा व चारा आदि के लिए चार हजार रुपये प्रतिदिन दिए जाने की सदन ने स्वीकृति प्रदान की है।बोर्ड बैठक में 37 सदस्य मौजूद रहे। मामन चौकी से बाईपास चुंगी तक रेलवे रोड के चौड़ीकरण में बाधक खंभों कोे शिफ्ट करने के लिए मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पालिका 250 श्रमिकों से उठवाएगी कृूड़ा
पालिका द्वारा 13 वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था ठेके पर कराई जा रही है। पूर्व में दिए गए ठेके की नवीन स्वीकृति न होने के कारण पालिका द्वारा जुलाई और अगस्त माह में शहर के 13 वार्डों में साफ-सफाई के लिए 47,76,790 रुपये मंजूर किए गए। यह रकम 250 श्रमिकों के वेतन पर खर्च की जाएगी। प्रति श्रमिक 308 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर की वजह से धंसी सड़कें, भुगतान पर रोक
सीवर लाइन की गुणवत्ता को लेकर सभासद सुनील शर्मा और योगेश गुप्ता ने सवाल खड़े किए। सदन को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क निर्माण कराया गया जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इस कारण शहर की सड़कें कई जगह से धंस गई है। जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है। सदन ने इसको लेकर एक कमेटी गठित कर जांच कराने और शासन-प्रशासन को मामले से अवगत कराने की मांग रखी। सदन ने सीवर लाइन के लिए दिए जाने वाले निकाय अंश पर रोक लगाने स्वीकृति प्रदान की।
एलईडी हो गईं खराब, कंपनी को लिखेंगे चिट्ठी
नगर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए निजी कंपनी द्वारा एलईडी लाइटें लगाई गई। लाइटों का अनुरक्षण ठीक ढंग से नहीं होने की सभासद अजय कुमार द्वारा सदन में बात रखी गई और इस संबंध में लाइटें लगाने वाली कंपनी को पत्र लिखे जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सदन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
नाला सफाई के लिए 1.22 लाख रुपये
पालिका द्वारा तीन माह तक नाला सफाई का कार्य कराया गया। इसके बाद भी नाले कूड़े से अटे पड़े है। जबकि अप्रैल, मई और जून माह में मैसर्स पीआर एंटरप्राईजेज द्वारा कराई गई। अब पुन: पालिका द्वारा जुलाई माह में नाला सफाई के लिए 10 श्रमिक को 1,22,390 रुपये की वित्तीय स्वीकृति बोर्ड द्वारा प्रदान की गई।

39 में से 36 प्रस्ताव पास
पालिका की मासिक बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। कुल 39 प्रस्तावों में 36 प्रस्ताव पास हुए। शेष तीन पर जांच कराने के बाद स्वीकृति की बात कही गई। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed