फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सरेराह युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर फोटो की वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सरेराह युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर फोटो की वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर में एक युवक ने युवती का पीछा कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ला राधानगर का युवक आदित्य कई दिनों से परेशान कर रहा है। गत 24 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी बेटी किसी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान आदित्य ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी के विरोध करने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता अपने घर पर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने इस बाबत आरोपी के घर पहुंच कर उसकी शिकायत की और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री का फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। अब सोमवार को पीड़िता की मां ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य निवासी मोहल्ला राधानगर के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल रखें लॉक, पब्लिक न करें पोस्ट
साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक राजवीर गौड़ ने बताया कि किसी भी इंसान को फेसबुक का इस्तेमाल करने से पहले अपनी सिक्योरिटी पुख्ता करनी चाहिए। खासतौर पर अपने प्रोफाइल फोटो को लॉक रखना चाहिए। ताकि कोई अंजान उसे डाउनलोड न कर सके। साथ ही अपने फोटो पोस्ट करते समय उसे केवल अपने दोस्तों के लिए रखें। अन्यथा उनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल की जा रही
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed