{"_id":"60da075b8ebc3ef89b657e5e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2212987152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड : चिकित्सक पति समेत दो महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका हत्याकांड : चिकित्सक पति समेत दो महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका हत्याकांड : चिकित्सक पति समेत दो महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज
नरौरा। गंगा नदी में रविवार सुबह मिले लापता शिक्षिका के शव के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक पति व दो महिलाओं के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
मैनपुरी के मोहल्ला वंशी गोहरा निवासी रामगोपाल ने तहरीर देकर बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरौरा में तैनात उनकी शिक्षिका पुत्री शशि प्रभा शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। लापता होने की सूचना पति राहुल गौतम द्वारा फोन पर दी गई जिस पर वह नरौरा पहुंचे और वहां तलाश किया। लेकिन, शशि प्रभा का कहीं कोई पता नही चल सका और रविवार सुबह उसका शव गंगा नदी के किनारे पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री शशि प्रभा के कोई संतान नहीं थी, जिसको लेकर उसका पति राहुल गौतम उसे मानसिक प्रताड़ित करता था और दहेज की भी मांग करता था। इस संबंध में पूर्व में भी उनके द्वारा मैनपुरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन, बाद में दोनों को समझा-बुझाकर घर ना टूटे इसलिए मामला शांत कर दिया गया। तभी से शशि प्रभा अपने पति राहुल गौतम के साथ पीएलसीसी कॉलोनी नरौरा में रह रही थी। वहीं, आरोप है कि पति राहुल का एक महिला से अवैध संबंध थे। पिता का आरोप है कि वारदात वाले दिन आरोपी राहुल गौतम, उक्त महिला व एक अन्य महिला उसके घर पर ही मौजूद थीं। तीनों आरोपियों ने ही मिलकर शशि की हत्या कर शव को फेंका है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच पड़ताल की जा रही
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वास्तविक कापी का अध्ययन कर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
- वंदना शर्मा, सीओ डिबाई