फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

रिफाइंड तेल की फैक्टरी में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रिफाइंड तेल की फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में अनूपशहर रोड स्थित एक रिफाइंड तेल की फैक्टरी में सोमवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन, देर रात 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। पुलिस जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

नगर क्षेत्र निवासी हिमांशु गोयल पुत्र मुकेश कुमार गोयल की देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में रिफाइंड तेल की फैक्टरी है। बताया गया कि मुख्य तौर पर यहां पैकेजिंग का कार्य किया जाता है। हिमांशु के भाई शिवम गुप्ता का कहना है सोमवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली की फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी और वह खुद भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही देहात कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। शिवम ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया की आग पर काबू पाए जाने की कोशिश की जा रही है, अन्य स्थानों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed