{"_id":"6092ead58ebc3ebd020bdaf4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd218236218","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रधान को जीत का जशभन पड़ा भारी, 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रधान को जीत का जशभन पड़ा भारी, 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरपुर में नवनिर्वाचित प्रधान ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ जीत का जश्र मनाया। इस दौरान निकाले गए विजय जुलूस में सोशल डिसटेंस की भी जमकर धज्जियां उड़ी। पुलिस ने मामले में नवनिर्वाचित प्रधान समेत चार नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दीपक प्रधान ने अपने घर के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर डांस प्रोग्राम आयोजन कराया। जिसमें महिला कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए। महिला कलाकारों का डांस देखने व विजय जलूस में बड़ी तादात में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। जिससे सोशाल डिसटेंस की जमकर धज्जियां उड़ी तथा शासन के विजय जलूस न निकाले जाने के आदेशों का भी उल्लंघन हुआ।
नियमों को ताक पर रख प्रधान प्रत्याशी की जीत का जश्र मनाने की भनक लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्रॉली और साउंड सिस्टम को कब्जे में लिया तथा दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक पीके देशवाल ने बताया कि दीपक प्रधान सहित चार को नामजद करते हुए चालीस से अधिक अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 144 के उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। साथ ही मौके से दो नामजद आरोपी लक्ष्मण सिंह और नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एयरगन से फायर कर रहे दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में मंगलवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के विजयी होने पर एक ग्रामीण ने एयर गन से फायरिंग की। जिसकी वीडियो भी खुद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचने पर वीडियो को हटा दिया गया। पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सहित दो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक विनय कुमार ने ग्राम परतापुर के नवनिर्वाचित प्रधान जहीर सहित जुबेर के विरुद्ध एयर गन से फायरिंग करने, बिना मास्क के भीड़ लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने जैसे आरोप लगाए हैं। थाने पर दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।