फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पंचायत चुनाव = निर्दलीयों को साधने में जुटे अध्यक्ष पद के दावेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव = निर्दलीयों को साधने में जुटे अध्यक्ष पद के दावेदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब प्रमुख पार्टियों भाजपा, बसपा और रालोद की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की ओर टिक गई है। परिणाम आने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि बहुमत की संख्या 27 तक कोई भी दल नहीं पहुंच पाया है। जबकि निर्दलीय चुनाव में जमकर उभरे हैं। अब सत्ताधारी दल के साथ अन्य दलों के नेता अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं कि जिले के प्रथम नागरिक की सीट उनके खाते में आ जाए।
चुनाव परिणाम के मुताबिक सत्ताधारी दल भाजपा के पास कुल 10 सदस्य हैं तो वहीं, बसपा के भी 10 रालोद के छह, सपा के दो और 24 सदस्य निर्दलीय हैं। फिलहाल किसी भी दल के पास इतने सदस्य नहीं हैं, जिससे किसी सदस्य को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जा सके। सभी दलों को निर्दलीय सदस्यों का समर्थन लेना पड़ेगा। जिसके चलते अब अब तीनों प्रमुख दल निर्दलीय जिपं सदस्यों को साधने में जुट गए हैं। भाजपा और रालोद के खेमे में निर्दलीयों से संपर्क साधने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं अभी बसपा से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सत्ताधारी दल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी साख का सवाल है तो रालोद और बसपा के लिए यह जनपद में खोई वजूद को एक बार फिर से वजूद मे लाने का सवाल है।
विज्ञापन

रालोद और भाजपा में हो सकती है सीधी टक्कर
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव के साथ ही जिपं के धुरंधर माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी गीता चरौरा को पार्टी से प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, वहीं भाजपा में डॉ. अंतुल तेवतिया और बबीता दाहिया समेत अल्पना सिंह और रेनू का नाम फिलहाल दोवेदारों की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, इन सभी जिपं सदस्यों में अध्यक्ष पद का दोवेेदार कौन होगा अभी किसी भी पार्टी के नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना जारी करने के एक सप्ताह के अंदर होना है चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्री के मुताबिक निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के एक सप्ताह के अंदर चुनाव कराना होता है। हालांकि, अधिसूचना कब जारी की जाएगी, इसकी अभी कोेई जानकारी नहीं है।
जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल सिसौदिया = पार्टी ने मजबूती के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशानुसार दमदारी से लड़ेगी।
जिलाध्यक्ष बसपा सतीश सागर = जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मदवारों का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश के अनुसार अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

रालोद जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी = पार्टी ने 26 सीटों पर उम्मीदवारों को समर्थन दिया था। पार्टी का प्रदर्शन इस चुनाव में अच्छा रहा है। पार्टी मजबूती के साथ जिपं अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed