फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सतेंद्र हत्याकांड में चार आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सतेंद्र हत्याकांड में चार आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र में करीब छह साल पहले चाकू गोद कर युवक की हत्या के मामले में चार हत्यारोपियों को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। चारों को अदालत ने आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह साल पहले थाना ककोड़ के गांव भौरा निवासी सतेंद्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सचिन पुत्र मांगे रावल निवासी बिहारी कॉलोनी कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर, सोनू पुत्र जयेन्द्र निवासी सबदलपुर थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर, राम किशोर पुत्र शंकरपाल उर्फ शंकू और संदीप पुत्र ओमवीर निवासीगण ग्राम प्यावली थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर को मृतक के परिजनों ने आरोपी बनाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया था। साथ ही जांच के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed