{"_id":"6026b79d8ebc3ee93b724c6c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2136371119","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.42 करोड़ की लागत से होगा रूपवास-लच्छमपुर मिसिंग मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.42 करोड़ की लागत से होगा रूपवास-लच्छमपुर मिसिंग मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्र के गांव रूपवास से लच्छमपुर स्थित मिसिंग मार्ग लिंक रोड के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 1.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग से 22 गांवों का संपर्क है। डिबाई विधायक अनीता लोधी राजपूत बीते काफी समय से इसके निर्माण के लिए मांग कर रही थीं।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव रूपवास से लच्छमपुर स्थित मिसिंग मार्ग लिंक रोड के निर्माण को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस रोड पर सफर सुहाना होगा। करीब सवा दो किलोमीटर के निर्माण के लिये शासन ने मंजूरी देते हुए 1.42 करोड़ रूपये के बजट की भी स्वीकृति दी है। डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत के 22 गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयासरत थीं। विधायक अनीता लोधी ने पिछले कई वर्षों से चली आ रही समस्या को देखते हुए शासन से इसकी मांग की थी। रूपवास निवासी समाज सेवी ध्रुव भारद्वाज के अनुरोध पर क्षेत्रवासियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए विधायक डॉ. अनीता लोधी शासन स्तर पर प्रयास कर रही थीं। जिसमें अब कामयाबी मिली है। सड़क की लंबाई 2.25 किलोमीटर है। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।