फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

वोटर लिस्ट पर संशय होने पर किया जा सकता है दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
वोटर लिस्ट पर संशय होने पर किया जा सकता है दावा
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मतदाताओं को वोटर लिस्ट में कोई संशय है तो वह अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह दावे तहसील, ब्लॉक और ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों की शुरुआती वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। यह वोटर लिस्ट ग्रामीणों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह ड्राफ्ट मतदाता सूची तीन जनवरी तक तहसील, ब्लॉक और बूथ लेवल ऑफिसर के पास रहेगी। इसके अलावा यह वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। वेबसाइट पर जिला, विकास खंड, ग्राम पंचायत का नाम डालने पर आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसरों ने ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं का ब्योरा एकत्रित किया। इस अभियान में वह नए वोटर भी शामिल किए गए, जो आगामी एक जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं। इनके अलावा जिनके नाम छूट गये थे, उन्हें भी वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। मृत व अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके या डुप्लीकेट वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया भी गया। इसके बाद पूरे ब्योरे की कंप्यूटरीकृत तैयार की गई। चार जनवरी से 11 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। बताया गया कि वेबसाइट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर सर्विसेज के नाम से एक नया पेज जोड़ा है। इसमें वोटर सर्च में जाने पर मांगी गई सूचना जिला, विकास खंड, ग्राम पंचायत, नाम, पिता का नाम आदि भरने पर आपका सारा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसी वोटर सर्विसेज के पेज पर भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधित करने, काटने के प्रपत्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र संख्या दो, संशोधन के लिए प्रपत्र संख्या तीन और नाम हटाने के लिए प्रपत्र संख्या चार भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed