फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पाला और शीतलहर बरकरार, बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
पाला और शीतलहर बरकरार, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम के तेवर शनिवार को भी तल्ख रहे। रात में पाला तो दिन निकलते ही शीतलहर का सामना हुआ। सुबह के समय कुछ कोहरा भी रहा। धूप निकलने के बाद भी किसी को कंपकंपी से निजात नहीं मिली। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। आमजन से लेकर पशु-पक्षियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक आगामी दो दिन तक शीतलहर जारी रहने और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।

गत लगभग एक सप्ताह से पहाड़ों में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। गत दिनों बूंदाबांदी और घने कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा और लगातार जारी शीतलहर का असर अभी कम नहीं हुआ है। अब गत दिवस शुक्रवार को पाले ने भी दस्तक दी तो ठिठुरन में और इजाफा हो गया। गत रात्रि पाला पड़ा और शनिवार की सुबह गत दिनों की तरह शीतलहर का सभी को पूरा दिन सामना करना पड़ा। सुबह हल्का कोहरा और उसके बाद धूप निकलने पर भी शीतलहर से निजात नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम पांच डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 25 और न्यूनतम छह डिग्री होने की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना बन रही है। आगामी दो दिन में शीतलहर धीरे-धीरे कम होगी। साथ ही कोहरा जारी रहने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed