फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

लूट के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लूट के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम सराफा व्यापारी अतुल मित्तल से हुई लूट की घटना के विरोध में शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद रखा। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। जहां, सीओ गोपाल सिंह ने उन्हें शीघ्र ही घटना का खुलासा करने व बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन व्यापारियों को दिया।
बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा सराफा व्यापारी से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटने के बाद से ही व्यापारी आक्रोश में थे। शुक्रवार सुबह व्यापारी सराफा बाजार में एकत्र हुए और बाजार बंद रखने का ऐलान किया। इसके बाद सभी व्यापारी प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान अफसरों ने उन्हें जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया। लेकिन, व्यापारी नहीं माने और व्यापारियों ने कहा कि कोतवाली निरीक्षक को निलंबित कर देने वाला लॉलीपॉप नहीं चाहिए। बल्कि, घटना का खुलासा और बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। लूट की इतनी बड़ी घटना शिकारपुर के पहली घटना है, जिससे प्रतीत होता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने एक सप्ताह में मामले का खुलासा करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी वापस लौट गए और अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। इस मौके पर पीड़ित सराफ अतुल मित्तल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, राहुल चौधरी, सौरभ तोमर, मनोज, यस सिंघल, नमन जैन, लखन गोयल, वर्धमान जैन, मयंक सिंघल, गौरव मित्तल, चीनू जैन, विजय मित्तल, बबलू मित्तल, नीरज मित्तल, दीपू सिंघल, मुकेश गर्ग, शैलेंद्र पवार, वेद प्रकाश शर्मा, विकास गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसएसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन = जनपद में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने नरौरा हत्याकांड और शिकारपुर लूटकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। साथ ही कहा कि बढ़ती आपराधिक वारदातों से व्यापारी वर्ग चिंतित है। खुलेआम घूम रहे बदमाशों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है और अन्य जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैैं। उनकी मांग पर एसएसपी ने जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला महासचिव विजय गुप्ता, शिकारपुर में नगर अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गर्ग, कृष्ण गोपाल, अनिल ठाकुर, धर्मराज, प्रवीन, नवीन पाठक, बिशन, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed