{"_id":"5fca75008ebc3ecf8f37bee3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2097319134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारपुर लूट : संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारपुर लूट : संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर लूट : संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम हुई लूट को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात ही अफसरों ने वारदात के खुलासे के लिए एसओजी टीम के साथ साथ अन्य टीमों का भी गठन कर लगा दिया था। जिसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार विभिन्न पहलुओं पर जांच कर दबिश दे रही है।
शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी अतुल मित्तल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनकी नगर के सराफा बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान से सोने के करीब 600 ग्राम के जेवरात और सात किलोग्राम चांदी के जेवरात एक थैले में लेकर अपने घर जा रहे थे। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। बताया कि जब वह अपने घर के गेट पर पहुंचे तो उनके आगे चल रहे लाल जर्सी पहने एक आरोपी युवक पीछे मुड़ा और हथियार तान दिया। लेकिन, गनीमत रही कि उसका हथियार अचानक खुल गया और उसका कारतूस निकलकर नीचे गिर गया। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने उसके हाथ से जेवरात से भरा थैला लूट लिया और पहले आरोपी ने अपने हथियार से पीड़ित के सिर पर बट से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर खड़े तीसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र से करीब पांच-छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी = मामले का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।