फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

चौकी के सामने की छेड़छाड़, महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मामन पुलिस चौकी के पास मनचले की चप्पल से पिटाई करती महिला। - फोटो : BULANDSHAHR
चौकी के सामने की छेड़छाड़, महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मामन चुंगी चौकी के सामने एक महिला ने सरेराह एक युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। राह चलते किसी व्यक्ति ने उक्त मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक महिला द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाटसऐप व फेसबुक पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो नगर कोतवाली की मामन चुंगी चौकी के बाहर का है। पूरे वीडियो में चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया है। साथ ही एक महिला इस दौरान एक युवक पर चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। जबकि, उक्त युवक खुद को निर्दोष बता रहा है। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में भीड़ भी एकत्रित नजर आ रही है, जिसमें वह आरोपी खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। लेकिन, महिला किसी की बात सुनने को राजी नहीं थी। उसका आरोप था कि आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed