फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हापुड़ में दो तो बुलंदशहर में मिला एक नया कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हापुड़ में दो तो बुलंदशहर में मिला एक नया कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर/ हापुड़ । सोमवार को बुलंदशहर और हापुड़ दोनों जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव न मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को हापुड़ में दो और बुलंदशहर में एक नया कोरोना पॉजिटिव सामने आने पर हड़कंप मच गया है। हापुड़ में मंडी के पल्लेदार समेत दो में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। वहीं, मंगलवार को बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में सैलून संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। बुलंदशहर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात आई रिपोर्ट में शिकरपुर निवासी एक सैलून संचालक कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जनपद मे अब कुल मरीजों की संख्या 59 हो गई है। वहीं, शिकारपुर नगर क्षेत्र में अब तक कुल 13 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक जनपद में कुल 23 मरीज कोराना से निजात पा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि सोमवार देर रात सैफई लैब से 136 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिसमें पांच लोगों का दोबारा जांच के लिए भेजा गया। इसमें शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जो कि सैलून संचालक है। इसका दोस्त भी पहले पॉजिटिव निकला था। संबंधित को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। वहीं,शिकारपुर में 25 दिन में अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें एक मृत तो तीन डिस्चार्ज हो चुके हैं और वर्तमान में नौ मरीजों का कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन

डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ - मेरठ लैब से सोमवार रात को 16 मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इनमें एक नगर के साठा निवासी, एक शिकारपुर और एक बुगरासी क्षेत्र का निवासी है। तीनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed