फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली के भूड़ क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज में बाइक न मिलने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने और देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।

भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह दिल्ली के युवक से हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने करीब चार लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त सामान दिया था। लेकिन ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता ससुराल में अकेली थी। उसी दौरान देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने ससुरालीजनों के वापस आने पर उन्हें इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन ससुरालीजनों ने उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, देवर, सास-ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed