{"_id":"5e6e7c138ebc3ea7ed38d63a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1960127180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव धिरौली व देवीपुरा के दुकान लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव धिरौली व देवीपुरा के दुकान लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में दो राशन की दुकानाें के लाइसेंस निरस्त हो गए हैं। इनमें एक दुकान अनूपशहर के गांव धिरौली और दूसरी नगर क्षेत्र के देवीपुरा की शामिल है। यह कार्रवाई जिला पूर्ति अधिकारी ने की है।
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि राशन वितरण में धांधली करने के मामले में पिछले दिनाें जांच में मानकों के अनुरूप राशन का वितरण नहीं पाया गया था। गोदाम से मिले राशन और पॉश मशीन से हुए वितरण के अनुसार काफी अंतर मिला था। मामले की जांच कराकर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया। इसके साथ ही नगर के देवीपुरा स्थित राशन दुकानदार का किसी मामले को लेकर वारंट हो गया था। इसके चलते दुकानदार को जेल भेजा गया। इसके चलते राशन वितरण में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते इस राशन की दुकान का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है। केबी सिंह ने राशन की दुकान चलाने वाले दुकानदाराें को चेतावनी दी है कि वह नियमानुसार और पूरे राशन का वितरण करेंगे। यदि राशन वितरण में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।