{"_id":"5e6290748ebc3eebb234554d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1955420127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार युवक को रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला मंडी हरदेव निवासी अमित पुत्र वीरेंद्र हलवाई कारीगर था। वह राजघाट में एक दुकान पर नौकरी करता था। वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक पर हेलमेट लगाकर घर आ रहा था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि गगन पेट्रोल पंप के निकट नरौरा की ओर से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा रेत खनन
नरौरा-डिबाई क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। जिन पर अंकुश लगा पाने में क्षेत्रिय पुलिस प्रशासन फेल साबित हो रहा है। रात में शुरू होने वाला अवैध खनन का खेल तड़के तक चलता है। रातभर अवैध खनन के वाहन सड़क पर फर्राटा भरते नजर आते हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूूंदे रहता है।