{"_id":"5e5d458b8ebc3eeb67411a24","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1952726123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के निधन से जिले में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के निधन से जिले में शोक की लहर
विज्ञापन
विधायक के निधन से जिले में शोक की लहर
बुलंदशहर/बुगरासी/गुलावठी। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने नम आंखों से दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में शोक सभा हुई। जिसमें सेंट मोमिना परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिवंगत विधायक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक शाह फैसल ने बताया कि सदर विधायक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के संस्थापक का निधन होना एक असहनीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। सदर विधायक के निधन पर सभी विद्यालयों में शोक रहेगा और मंगलवार को सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल्स की रोजग्रोव रामराज्य समेत सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बुगरासी में नगर चेयरमैन मोहम्मद आरिफ सईद खान की कोठी पर शोक सभा हुई। इस मौके पर आरिफ सईद खान, मास्टर हरवीर सिंह, मुरारीलाल, अशोक कुमार, जर्रार खान आदि मौजूद रहे। गुलावठी में भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, डॉ. रवीन्द्र राणा, राजीव कुमार, दीपक प्रजापति, दिलीप बाल्मीकि, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट =
फोटो-02बुल126
पैतृक गांव में नहीं जला चूल्हा
स्याना। बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन की सूचना पर उनके पैतृक गांव घनसूरपुर में शौक की लहर दौड़ गई। गांव में चूल्हे नहीं जले और लोग उनके आवास बुलंदशहर के लिए दौड़ पड़े और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण दिनेश चौहान ने बताया कि वीरेंद्र सिरोही गांव के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उनका निधन गांव ही नहीं बल्कि देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्याना तहसील के भवन का निर्माण वीरेंद्र सिंह सिरोही ने अपने मंत्री पद पर रहते हुए कराया था। क्षेत्र के लोगों से उनका विशेष लगाव था।