{"_id":"5e5ab1518ebc3ef3a7641bbc","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd195137931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले लिया। बादल छाने के साथ ही जहां-तहां बारिश के साथ हुई छुटपुट ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को गेहूं की फसल में नुकसान की संभावना सताने लगी है। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक अभी और बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
पिछले कई दिन से पूर्वा हवा चल रही थी, साथ ही छुटपुट बादल भी मंडरा रहे थे। साथ ही धूप निकलने से मौसम गर्म हो रहा था। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और बादल छाने के साथ जनपद में जहां-तहां बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। नगर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। शिकारपुर और सिंकंदराबाद क्षेत्र में बारिश के अलावा कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। डिबाई क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जबकि बुगरासी, अनूपशहर, बीबीनगर और अहार सहित कई स्थानों पर कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई। बारिश के साथ जहां ओलावृष्टि हुई। वहां के किसानों के माथे पर अपनी गेहूं की फसल को देख चिंता की लकीर खींच गई। इसके साथ ही सब्जी की फसल वाले किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। किसान रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयपाल और जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यह बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यदि और बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो किसानों की गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान होगा। इस नुकसान को झेल पाना सभी किसानों के बस की बात नहीं होगी। किसान अब इंद्र देव से बारिश न होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम अभी बिगड़ा होने के साथ बादल छाए हुए हैं। अभी और बारिश होने की संभावना बन रही है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो किसानों की खासकर गेहूं की फसल को नुकसान होगा। इस समय यह बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदायक है। इसका कारण यह है कि गेहूं की फसल में बाली आना शुरू हो गई है और इस समय ओलावृष्टि होती है तो फसल गिरने पर पैदावार पर असर पड़ेगा। इससे किसानों को भी नुकसान होगा।
--------
सेहत पर भी पड़ेगा असर
एकाएक बदले मौसम के मिजाज के साथ हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा होगा तो इसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। इस मौसम से बचने के उपाय करना जरूरी हो गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पिछले कई दिन से मौसम में गर्माहट थी। अब बारिश के साथ ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा होने की भी संभावना है। ऐसे में बार-बार बदल रहा मौसम सेहत को खराब कर सकता है। इसलिए इससे बचाव भी जरूरी है।